
Ambani bought the most expensive house मुकेश अंबानी ने खरीदा दुबई का सबसे महंगा घर: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने दुबई की सबसे महंगी Residential Property खरीदी है। जिसकी कीमत भारतीय करेंसी में 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 640 करोड़ रुपए खर्च होने की बात कही गई थी। इस साल की शुरुआत में हुई डील को मुकेश अंबानी ने पूरी तरह से गुप्त रखा था। इस खरीद की जानकारी के के साथ साथ खरीदे गए विला की तस्वीरें और कुछ वीडियो भी सार्वजनिक किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी ने यह आलीशान विला अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा था। मुकेश अंबानी के इस विला में बदलाव कको लेकर कहा जा रहा है कि इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसपर अधिक खर्च किया जा रहा है।
Ambani bought the most expensive house
इस प्रॉपर्टी को इन्होंने डेविड बेकहम और शाहरुख खान के विला के पास खरीदा था। विला हथेली के आकार (कृत्रिम द्वीप) के उत्तरी भाग पर स्थित है। इस विला में 10 बेडरूम हैं, साथ ही एक इनडोर और आउटडोर पूल और स्पा भी सामिल है।
ये भी पढे:~ काजल राघवानी ने दिखाया अपनी छलकती जवानी का जोश
हाल ही में, दुबई उन अति-अमीर लोगों का पसंदीदा स्थान बन गया है जो घर खरीदना पसंद करते हैं। दुबई सरकार द्वारा “गोल्डन वीज़ा” की शुरुआत और विदेशी घर के स्वामित्व पर नियमों में ढील के परिणामस्वरूप ऐसा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अनंत अंबानी की 93.3 अरब डॉलर की संपत्ति के तीन वारिसों में से एक हैं। 65 वर्षीय मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी के बिजनेस को उनके बच्चे धीरे-धीरे अपने हाथ में ले रहे हैं।
रिलायंस ने इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन में जॉर्जियाई जमाने की एक हवेली को 79 मिलियन डॉलर में खरीदा था। मुकेश अंबानी ने यह हवेली अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी के लिए खरीदी थी।
Ambani bought the most expensive house
Follow Us On Google News | Click Here |
Join Telegram | Click Here |